20 Apr 2024, 16:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रसिद्धि और पुरस्कारों की चकाचौंध में नहीं खोएं खिलाड़ी : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 5:31PM | Updated Date: Sep 5 2018 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18वें एशियाई खेलों के पदक विजताओं से बुधवार को अपने आवास पर मुलाकात की और उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मोदी ने पदक विजेताओं को बधाई दी और एशियाई खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस बार एशियाई खेलों में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य सहित 69 पदक जीते। उन्होंने पदक विजेताओं से कहा कि उनके प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ा है। 
 
उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदक विजेता प्रसिद्धि और पुरस्कारों की चकाचौंध में नहीं खोएंगे और अपना पूरा ध्यान उत्कृष्टता पर लगाएंगे। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाडियों से आग्रह किया कि वे अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़यिों को तकनीकी मदद से अपने प्रदर्शन का आकलन करना चाहिए। उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भी सीखना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »