20 Apr 2024, 08:40:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति-उप राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी जन्माष्टमी की बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2018 1:28PM | Updated Date: Sep 3 2018 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने सन्देश में कहा, 'मैं खुशहाली के त्यौहार जन्माष्टमी के मौके पर देश विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों को शुभकामनाएं  देता हूं।
 
भगवान कृष्ण का जीवन  एक विश्वव्यापी सन्देश देता है।' उप राष्ट्रपति ने कहा 'भगवान कृष्ण का भगवद् गीता में फल की चिंता किये बिना कर्तव्य पालन करने का संदेश प्रेरणा का स्रोत है।' लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, 'मैं जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं। इसी दिन भगवान कृष्ण ने मानवता को अन्याय और शोषण से छुटकारा दिलाने के लिए अवतार लिया था।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »