29 Mar 2024, 19:38:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर : परिजनों के अगवा होने से 3 एसपीओ ने छोड़ी नौकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2018 12:27PM | Updated Date: Sep 2 2018 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने चेतावनी देते हुए अगवा किये गए 11 पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों को शुक्रवार रात रिहा कर दिया। आतंकियों ने कहा कि सभी पुलिसवाले अपने पद से इस्तीफा दे दें, अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो आगे रहम नहीं करेंगे। आतंकियों की धमकी के बाद त्राल में तीन एसपीओ ने इस्तीफा दे दिया। आतंकी इनमें से एक एसपीओ के घर में घुस गए थे।
 
इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू के पिता असदुल्ला नाइकू को रिहा कर दिया है। पुलिस ने उसे तीन दिनों पहले पुलवामा जिले से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद नाइकू ने पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों को अगवा करने के बाद धमकी दी थी। उसने कहा था पुलिस ने आतंकवादियों को परिवारों के खिलाफ कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया क्योंकि पुलिस ने एक आतंकवादी के गैर-आतंकवादी रिश्तेदार को अगवा किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »