20 Apr 2024, 13:08:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

AAP सरकार 10 सितंबर से सर्विसेस की डोर स्टेप डिलिवरी करेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2018 12:05PM | Updated Date: Sep 1 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस, विवाह प्रमाणपत्र और राशन कार्ड समेत विभिन्न सरकारी सेवाएं राजधानीवासियों को 10 सितंबर से उनके घरों पर ही मिलने लगेगी।
 
मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर यह घोषणा की। उन्होंने इसे "शासन में क्रांति" बताया जो "भ्रष्टाचार के लिए एक बड़ा प्रहार" होगा। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस साल की शुरूआत में सेवाओं को लोगों के घर घर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा था और उपराज्यपाल अनिल बैजल पर इसे रोके जाने का आरोप लगाया था।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, "सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाया जायेगा। शासन में यह एक क्रांति है। भ्रष्टाचार के लिए एक झटका है। लोगों के लिए सुपर सुविधा। दुनिया में कहीं भी ऐसा पहली बार हो रहा है। 10 सितम्बर से शुरूआत होगी।" 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »