29 Mar 2024, 03:58:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2018 10:26AM | Updated Date: Aug 30 2018 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले दो-तीन दिनों में कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। राहुल की यह यात्रा 31 अगस्त या 1 सितंबर को हो सकती है। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि आवेदन देने के बाद भी केंद्र सरकार ने उन्हें यात्रा की इजाजत नहीं दी।
 
इस पर जून में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि राहुल गांधी की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले इस बारे में घोषणा की थी, जिसके कई राजनीतिक निहितार्थ लगाए गए थे। गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य में चुनाव के उपरांत वह 10-15 दिनों का अवकाश चाहते हैं और इस दौरान वह कैलाश मानसरोवर जाने की इच्छा रखते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »