26 Apr 2024, 01:09:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आम लोगों को पद्म सम्मान में मिली भागीदारी, आए रिकॉर्ड आवेदन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 9:58AM | Updated Date: Aug 29 2018 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पद्म सम्मान में अनसंग हीरो को अधिक जगह मिलने के बाद सुदूर क्षेत्रों से इसके लिए खूब आवेदन आने लगे हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में आम लोगों ने अनजान चेहरों को प्रतिष्ठित पद्म सम्मान के लिए नामांकित किया है जो बड़ी ही खामोशी से समाज में अहम योगदान दे रहे हैं। अब तक 21 हजार से अधिक आवेदन सरकार के सामने आ गए हैं जो एक रिकॉर्ड है।

अगले साल के लिए पद्म सम्मान दिए जाने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। सूत्रों के अनुसार होम मिनिस्ट्री को इस बार इस कैटिगरी से अब तक 21,228 आवेदन आए हैं। कोई भी व्यक्ति  योगदान के बारे में बताते हुए पद्म सम्मान के लिए नामांकित कर सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »