25 Apr 2024, 05:46:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जल्द पटरियों पर दौड़ेंगे उच्च तकनीक के कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 9:56AM | Updated Date: Aug 29 2018 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस ट्रेन कोच बनाया गया है। इसकी खासियतों के कारण इसे 'ट्रेन विद ब्रेन' का नाम भी दिया जा रहा है। रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री में ऐसा पहला कोच तैयार किया गया है जिसमें देश-विदेश की सबसे उत्तम तकनीक को लगाया गया है। ये तकनीक रेलवे और इसके मुसाफिरों की कई जरूरतों को पूरा कर सकता है। 
 
इस कोच में कई तरह के सेंसर लगे हैं जो यात्री सुविधा, सुरक्षा और मनोरंजन के लिहाज से रेलवे में नया बदलाव ला सकता है। इसके पहियों पर सेंसर लगे हैं जो इसके बाकी पुर्जे और पटरियों की सेहत पर नजर रखेगा। पहिए या जिस ट्रैक पर ट्रेन चल रही है उसके वायब्रेशन या आवाज में किसी भी बदलाव को ये सेंसर हर पल रिकॉर्ड कर कंट्रोल को संदेश भेजता रहता है और ऐसे में किसी भी गड़बड़ी की पहचान के लिए हर रोज हर चीज की मैन्युली जांच जरूरी नहीं होगी। साथ ही ट्रैक की सेहत को जांचने के लिए लाइनमैन को हर रोज कई किलोमीटर तक पैदल चलकर पटरियों की जांच करने की जरूरत नहीं रहेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »