26 Apr 2024, 03:50:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी से आगे निकली बीजेपी, बन गई दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2015 12:07PM | Updated Date: Mar 30 2015 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अब दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा के मुताबिक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी ने पूरे देश में 8 करोड़ 82 लाख सदस्य बनाए हैं। बीजेपी ने इस मामले में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पछाड़ा है जिसकी सदस्य संख्या पिछले साल नवंबर में आठ करोड़ 67लाख थी।
 
 
सूत्रों का कहना है कि अमित शाह आखिरी आंकड़े का ऐलान बंगलुरु में 3-4 अप्रैल को होने वाली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में करेंगे। बीजेपी को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने के पीछे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का दिमाग था।
 
 
बीजेपी के विधान के मुताबिक हर छह साल में पार्टी के सभी सदस्यों का नवीकरण होता और नए सदस्य बनाए जाते हैं। सदस्यता अभियान की शुरुआत नवंबर में की गई थी। तब शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला सदस्य बनाया था। उसी वक्त शाह ने यह घोषणा की थी कि वह बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाना चाहते हैं। इसके लिए दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »