19 Apr 2024, 20:13:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2 दिन के केरल दौर पर राहुल गांधी - करेंगे बाढ़ पीड़ि‍तों से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2018 10:56AM | Updated Date: Aug 28 2018 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज केरल के दो दिवसीय दौरे पर होंगे जहां वह बाढ़ प्रभावित इलाकों के राहत शिविरों में जाएंगे और लोगों की मदद कर रहे स्वयंसेवियों से मुलाकात भी करेंगे। राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा - मैं कल और परसों केरल में रहूंगा।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करूंगा, राहत शिविरों में जाऊंगा और मछुआरों, जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ भाव से मदद कर स्वयंसेवियों एवं अन्य लोगों से मुलाकात करूंगा। केरल में भयावह बाढ़ को देखते हुए हाल ही में गांधी ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिया था कि अपना एक महीने का वेतन लोगों की मदद के लिए दें। कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी के निर्देश पर केरल से लगे राज्यों की पार्टी इकाइयों और भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता केरल में लगातार राहत कार्य में लगे हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »