20 Apr 2024, 00:12:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला : नेवी के लिए 111 हेलीकॉप्टर खरीदेगी सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 10:50AM | Updated Date: Aug 26 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए शनिवार को भारतीय नौसेना के लिए 111 बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर खरीद को मंजूरी दे दी। इसके अधिग्रहण की लागत 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने करीब 46 हजार करोड़ रुपये के रक्षा खरीद सौदों को मंजूरी दी, जिसमें हेलीकॉप्टर की खरीद भी शामिल है। 
 
रक्षा क्रय परिषद (डीएसी) की बैठक में यह फैसला किया गया। अधिकारियों ने  ने कहा कि डीएससी ने 21 हजार करोड़ से अधिक की लागत से भारतीय नौसेना के लिये 111 बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर खरीदने को मंजूरी दे दी है।  डीएसी ने करीब 24,879 करोड़ रुपए के कुछ अन्य रक्षा खरीद प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी है। इसमें थल सेना के लिये 150 पूरी तरह से स्वदेश में डिजाइन और विकसित 155 एमएम वाली उन्नत तोपों की खरीद का प्रस्ताव भी शामिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »