29 Mar 2024, 12:02:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा ने पूछा- क्या राहुल ने देश को बदनाम करने की सुपारी ली है?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 10:56AM | Updated Date: Aug 25 2018 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। संघ की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से करने को लेकर राहुल गांधी पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल से पूछा कि क्या उन्होंने देश को बदनाम करने की सुपारी ली हुई है। उन्हें सुपारी लेकर हिंदुस्तान को खत्म करने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए। पार्टी ने राहुल से लंदन में ही देश से माफी मांगने की मांग की।
 
जिस संघ से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे लोग निकले हैं, राहुल उसकी तुलना एक आतंकी संगठन से करते हैं। यह माफ करने लायक नहीं है। उन्होंने राहुल से पूछा, आपको लोकतंत्र से घृणा क्यों है? आप हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों करते हैं? 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »