20 Apr 2024, 04:46:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल बाढ़ पर UAE ने दिया बयान, कहा- हमने 700 करोड़ देने की बात ही नहीं की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 9:45AM | Updated Date: Aug 25 2018 9:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केरल बाढ़ में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित कई देशों द्वारा आर्थिक मदद को लेकर देश में विवाद चल रहा है। ऐसी खबरें आईं थीं कि यूएई ने 700 करोड़ रुपए की मदद की पेशकश की है। लेकिन अब एक चौंकाने वाले बयान में यूएई सरकार ने कहा है कि उसने तो कभी आधिकारिक रूप से ऐसी पेशकश ही नहीं की थी। खबरों के अनुसार, यूएई के भारत में राजदूत अहमद अलबन्ना ने कहा, 'यूएई द्वारा वित्तीय मदद के तहत किसी तरह की राशि देने की कोई घोषणा नहीं की गई है।' अलबन्ना ने कहा, 'बाढ़ और उसके बाद के हालात में कितनी राहत की जरूरत है, अभी इसका आकलन किया जा रहा है। 
 
वित्तीय मदद के रूप में किसी राशि की घोषणा अभी अंतिम नहीं हो सकती, क्योंकि आकलन अभी जारी है।' जब उनसे यह पूछा गया कि क्या इसका मतलब यह है कि यूएई ने 700 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की थी, तो उन्होंने कहा, 'हां यह सही बात है। यह कोई तय राशि नहीं है। अभी इसकी घोषणा नहीं की गई।' गौरतलब है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने खुद यह कहा था कि अबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहियान ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत में 700 करोड़ रुपए की मदद देने की बात की है।
 
प्राकृतिक आपदा में नहीं ली दूसरे देश से मदद
भारतीय विदेश मंत्रालय ने ऐसी कोई मदद लेने से इंकार करते हुए कहा कि भारत सरकार की यह नीति है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा में किसी दूसरे देश से मदद नहीं ली जाएगी। दरअसल, आपदा सहायता को लेकर कुछ साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की घोषणा के बाद से भारत ने किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदाओं में दूसरे देश की आर्थिक मदद नहीं ली है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »