28 Mar 2024, 14:53:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नीरव मोदी जल्द होगा गिरफ्तार, लंदन प्रशासन को मिले दस्तावेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2018 2:38PM | Updated Date: Aug 23 2018 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। PNB से 13,500 करोड़ लेकर भागने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लंदन प्रशासन को प्रत्यर्पण के लिए दस्तावेज भेजे हैं। लंदन प्रशासन को नीरव की गिरफ्तारी से जुड़े ये औपचारिक दस्तावेज मिल भी गए हैं। आपको बता दें कि नीरव के लंदन में होने की पुषिट खुद लंदन प्रशासन ने की है।
 
अधिकारियों ने कहा था कि सीबीआई ने पुष्टि होते ही गृह मंत्रालय को प्रत्यर्पण अनुरोध भेज दिया है। नीरव मोदी को वापस लाने का अनुरोध अब विदेश मंत्रालय के माध्यम से ब्रिटेन भेजा जाएगा। अधिकारियों ने कहा था कि सीबीआई ने ब्रिटेन के अधिकारियों से नीरव मोदी को उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हिरासत में भी लेने का अनुरोध किया है। इस साल जून में सीबीआई के अनुरोध पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »