29 Mar 2024, 17:13:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया: कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2018 5:15PM | Updated Date: Aug 22 2018 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राफेल रक्षा सौदे को प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा घोटाला बताते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वह किसी से डरनेवाली नहीं है और इसके लिए वह जेल भी जाने को तैयार है। इस बीच पार्टी ने मोदी सरकार पर एक और घोटाला करने की मंशा का आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात में तीन उद्योगपतियों को 88 हज़ार करोड़ रुपये का लाभ पहुँचाने के लिए उच्चतम न्यायालय के फैसले का उल्लंघन करते हुए उसकी अवमानना की गई है।

पार्टी के प्रवक्ता जयराम रमेश और शक्ति सिंह गोहित ने बुधवार को यहाँ पत्रकारों के सामने यह खुलासा ऐसे समय में किया है जब जाने माने उद्योगपति अनिल अम्बानी ने राफेल सौदे में अपने ऊपर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए उसे कानूनी नोटिस भी भेजा है। रमेश और श्री गोहित ने कहा कि राफेल सौदे घोटाले के बारे में जो भी बातें कहीं हैं

वो एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के रूप में सार्वजनिक रूप से मौजूद तथ्यों तथा संसद में इस मसले पर हुई चर्चा के आधार पर कही गई है। उन्होंने कहा मोदी जी खुद भ्रष्टाचार से डरे हैं और हमें डराने की कोशिश करेंगे तथा इसी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमें सन्देश दिया है कि डरो मत। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और अगर हमें जेल भी जाना पड़े तो कोई फिक्र नहीं हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »