18 Apr 2024, 09:14:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वाजपेयी का अस्थि कलश गुरुवार को पहुंचेगा त्रिपुरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2018 5:14PM | Updated Date: Aug 22 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय समिति के निर्णय अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों वाला कलश कल विमान से यहां लाया जाएगा। मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कल सुबह यहां हवाई अड्डे पर अस्थि कलश को ग्रहण करेंगे।  अस्थि कलश को पुराने राजभवन के पास स्थित गांधी प्रतिमा के पास रखा जाएगा और बाद में इसे आम लोगों के दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा।

वाजपेयी की अस्थियों को राज्य की विभिन्न नदियों में प्रवाहित करने से पूर्व इसे विभिन्न स्थानों पर रखा जाएगा। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अस्थि कलश को यहां स्थित पार्टी मुख्यालय में लाने के लिए पदयात्रा भी करेंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदेश पार्टी मुख्यालय से 24 अगस्त को श्री वाजपेयी का अस्थि कलश हासिल करेंगे। इसके बाद जिला स्तरों पर भी वाजपेयी की याद में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »