25 Apr 2024, 12:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिद्धू की सफाई - कारगिल युद्ध के बावजूद मुशर्रफ से मिले थे वाजपेयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2018 10:57AM | Updated Date: Aug 22 2018 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को गले लगाकर विवादों में आए नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पहले भी तनाव के बीच दोनों देशों के नेता मिलते रहे हैं। कमर जावेद बाजवा से उनकी मुलाकात सिर्फ चंद मिनटों की थी। बेवजह इस पर बवाल खड़ा किया जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी शांति का संदेश लेकर पाकिस्तान गए थे।
 
उनके लौटने के तुरंत बाद ही जनरल मुशर्रफ ने कारगिल में युद्ध छेड़ दिया था। बाद में उसी परवेज को भारत में निमंत्रण दिया गया। वाजपेयी और मुशर्रफ के बीच आगरा में वार्ता भी हुई। दूसरी तरफ, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को बुलाया गया था और उनका मधुर स्वागत किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »