29 Mar 2024, 01:30:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्र सरकार ने केरल को घोषित किया प्राकृतिक आपदा, 370 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 3:13PM | Updated Date: Aug 21 2018 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केरल की बाढ़ को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि बाढ़ की विभीषिका और भूस्खलन के कारण यह भयंकर प्राकृतिक आपदा है। इसमें राज्य सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर मदद दी जाएगी। यहां बाढ़ में अब तक 370 लोगों की जान गई है। सात लाख लोग विस्थापित हुए हैं। 
 
राष्ट्रीय आपदा पर केंद्र की सफाई
केरल में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किये जाने की मांगों के बीच केंद्र ने अपने हलफनामे में कहा है कि उसने केरल की बाढ़ को 'गंभीर किस्म की आपदा' माना है  केंद्र ने कहा कि कोई भी आपदा कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, उसे 'राष्ट्रीय आपदा घोषित' करने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »