25 Apr 2024, 09:51:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 3:12PM | Updated Date: Aug 20 2018 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। गांधी को ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा है - हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें नमन। हम देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं। 20 अगस्त 1944 को जन्में श्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे के आत्मघाती हमले में मौत हो गई थी। 
 
गांधी 40 वर्ष की उम्र में देश के सातवें प्रधानमंत्री बने थे और उनका कार्यकाल 1984 से 1989 तक था। गांधी के पुत्र और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है - राजीव गांधी दयालु ,भद्र और स्रेही स्वभाव के थे जिनके असमय निधन से मेरे जीवन में खालीपन आ गया। मैं उस समय को याद करता हूं जब हम सब साथ थे और हमने साथ-साथ कई खुशियां मनायी। हम उन्हें भुला नहीं सकते और उनकी याद हमेशा ताजा रहेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »