कोलकाता। पश्चिम बंगाल की एक स्कूल किताब में मिल्खा सिंह की जगह फरहान अख्तर की फोटो छाप दी। इसे लेकर खुद फरहान अख्तर ने ट्विटर पर आपत्ति जताते हुए शिक्षा मंत्री से इस गलती को सुधारने और इन किताबों बदलने के लिए कहा।
दरअसल, किताब में 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर एथलीट की जगह 2013 में आई फिल्म भाग मिल्खा भाग में उनका किरदार निभाने वाले एक्टर फरहान की फोटो लगा दी।
इस पर फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, 'किताब में स्पष्ट गलती है। मिल्खाजी की जगह गलत तस्वीर लगा दी गई है। इन किताबों को जल्द से जल्द वापस लिया जाए।" उन्होंने अपने ट्वीट में तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्राइन को भी टैग किया।