20 Apr 2024, 10:37:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कुमार विश्वास महिला वॉलंटियर के साथ सोते पकड़े गये थे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2015 11:20AM | Updated Date: Mar 30 2015 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में हो रही उठा पटक के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। अब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के बारे ऐसी ईमेल सामने आई है जिसमे विश्वास के बारे में चौकाने वाला खुलासा हुआ है| इस ईमेल में कुमार विश्वास के लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में एक वालंटियर महिला के साथ सोने की बात सामने आई है।
 
 
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुमार विश्वास अमेठी में आप महिला वालेंटियर के साथ सोते थे। यही नहीं उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में उनकी पत्नी ने भी रंगेहाथ पकड़ा था। मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, आप के नेता अजय वोहरा ने अरविंद केजरीवाल को एक मेल भेजी थी, जिसमे वोहरा ने कुमार विश्वास पर कई आरोप लगाये हैं| वोहरा ने कुमार पर काल धन लेने का भी आरोप लगाया है| 
 
 
 
खबर में साफ लिखा है कि कुमार विश्वास लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में एक महिला वालंटियर के साथ सोते हुए पाए गए थे। इतना ही नहीं उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में उनकी पत्नी ने भी रंगेहाथ पकड़ा था। आम आदमी पार्टी के अजय वोहरा ने केजरीवाल को एक मेल भेजा है जिसमें उन्होंने कुमार विश्वास पर ये आरोप लगाये हैं। यही नहीं उन्होंने कुमार पर कालाधन भी लेने का आरोप लगाया है। 24 दिसंबर को भेजे इस मेल के बाद केजरीवाल ने वोहरा को इस बात का आश्वासन दिया कि वह इस मामले की जांच करायेंगे और कार्यवाही करेंगे।
 
 
 
वहीं कुमार विश्वास ने केजरीवाल को भेजे मेल में कहा है केजरीवाल को खुद मुझे इस बारे में पूछकर मेरा पक्ष जानना चाहिए था बजाए इसके कि वोहरा की बात पर यकीन करने के। मेल में विश्वास केजरीवाल से अपनी इस मामले में राय की बात कहते हैं, साथ ही उनकी पत्नी का नाम इस मामले में घसीटने पर आपत्ति जताते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »