19 Apr 2024, 19:03:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दाभोलकर हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी को CBI ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2018 10:59AM | Updated Date: Aug 19 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नरेंद्र दाभोलकर हत्या के मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात मु्ख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, महाराष्ट्र एटीएस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था, जिसमें से एक आरोपी सचिन प्रकाशराव अंदुरे ने दाभोलकर की हत्या में शामिल होने की बात कबूली है।
 
एटीएस ने सारंग अकोलकर और विनय पवार नाम के दो अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है। इन तीनों को एटीएस ने पुणे और मुंबई के नालासोपार से गिरफ्तार किया था। एटीएस ने इन तीनों आरोपियों को सीबीआई के हवाले कर दिया है। अब ये तीनों आरोपी सीबीआई की गिरफ्त में हैं। मामले में कई खुलासे का भी दावा किया जा रहा है। यही नहीं इन आरोपियों से गौरी लंकेश हत्या मामले की गुत्थी भी सुलझने की आशंका जताई जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »