29 Mar 2024, 19:40:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेरठ: मनचलों ने नाबालिग छात्रा को किया आग के हवाले, हालत गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 9:59AM | Updated Date: Aug 18 2018 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ।  मेरठ के सरधना में शुक्रवार को 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत कर परेशान करने वाले शोहदों ने उसके परिजनों के विरोध पर क्रूरता की सभी सीमाएं पार कर दी। मनचलों ने गुरुवार को छात्रा के घर में घुसकर पहले उसके साथ मारपीट की, फिर उस पर केरोसिन तेल डाल उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया है और सभी की तलाश की जा रही है। 
 
सरधना के गांधीनगर मास्टर कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय छात्रा कस्बे में ही पढ़ने जाया करती थी। छात्रा के दादा ने बताया कि कस्बे के राजवंश बागड़ी, रोहित सैनी, अमन और दीपक पढ़ने जाने के दौरान उनकी पोती के साथ छोड़छाड़ और अश्लील हरकत किया करते थे। उनकी पोती ने इस बात की जानकारी घर पर भी दी थी। दादा ने बताया कि गुरुवार को आरोपी युवकों ने पीड़िता को रास्ते में रोककर जबरन मोबाइल फोन देते हुए उसे धमकी दी थी कि अगर वह रात को उनसे बात नहीं करेगी तो इसके परिणाम की जिम्मेदार वह स्वयं होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »