29 Mar 2024, 13:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी मुख्‍यालय पहुंचा अटल जी का पार्थिव शरीर, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2018 12:49PM | Updated Date: Aug 17 2018 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का कल शाम निधन हो गया। पिछले दो महीने से वो एम्स अस्पताल में भर्ती थे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने 5.05 मिनट पर अंतिम सांस ली। अटल जी का पार्थिव शरीर उनके निवास 6 कृष्ण मेनन मार्ग पर रखा गया था और उनका पार्थिव शरीर बीजेपी के पार्टी दफ़्तर लाया गया। 
 
अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंच रहे थे। इसके चलते ही उनका पार्थिव शरीर कृष्‍णा मेनन मार्ग से 9 बजे की जगह 10 बजे बीजेपी मुख्‍यालय के लिए ले जाया गया। जहां उन्‍हें पीएम मोदी और अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी। वहीं से दोपहर एक बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और करीब 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। गठबंधन सरकार के जनक माने जाते रहे। छह साल तक 24 पार्टियों को साथ लेकर सरकार चलाई। भारत पाकिस्तान संबंधों को नया आयाम दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »