20 Apr 2024, 20:22:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अटल बिहारी वाजपेयी को देखने एक बार फिर एम्‍स पहुंचे PM मोदी और अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 2:00PM | Updated Date: Aug 16 2018 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है और उन्हें  जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह फिर से एम्स पहुंचे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं का वाजपेयी को हालचाल जाने के लिए आने का सिलसिला जारी है। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ वाजपेयी को देखने एम्स पहुंचे। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी श्री वाजपेयी का हाल जानने के लिए यहां पहुंचे हैं। एम्स ने ताजा बुलेटिन में उम्मीद की कोई किरण नहीं दिखायी दी है। एम्स की मीडिया एवं प्रोटोकाल डिवीजन की प्रमुख प्रो. आरती विज ने करीब 11 बजे दो पंक्तियों का बुलेटिन जारी किया जिसमें कहा गया कि श्री वाजपेयी की सेहत यथावत बनी हुई है। उनकी हालत नाजुक है और वह जीवनरक्षक प्रणाली पर बने हुए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा , केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, रामविलास पासवान, गिरिराज सिंह हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी उनका हाल जानने के लिए आज सुबह एम्स पहुंचे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एम्स जाकर वाजपेयी की स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। कई अन्य नेता भी पूर्व प्रधानमंत्री का हालचाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »