26 Apr 2024, 03:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लाल चौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे लोगों को पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 9:50AM | Updated Date: Aug 16 2018 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले श्रीनगर में तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे लोगों को पीटे जाने का मामला सामने आया है। यह घटना श्रीनगर के लाल चौक की है जहां मंगलवार को स्थानीय लोगों ने तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे युवकों की पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
 
मारपीट की इस घटना के बाद लाल चौक इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि तीन से चार लोगों का एक समहू लाल चौक के क्लॉक टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान स्थानीय लोग वहां आए और उन्हें पीटने लगे। लाल चौक श्रीनगर का व्यस्त और कॉमर्शियल इलाका है। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
 
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है। समझा जाता है कि तिरंगा फहराने की कोशिश करने वाले लोग किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हो सकते हैं।  बता दें कि पिछले साल नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने लाल चौक पर तिरंगा फहराने की चुनौती दी थी। जबकि जम्म-कश्मीर की शिवसेना इकाई ने तिरंगा फहराने के लिए अपने कुछ लोगों को भेजा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »