25 Apr 2024, 11:14:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्टालिन कोई देवता नहीं, साधु संत भी नहीं लेकिन संगठन पर पकड़ है: सुब्रमण्यम स्वामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 9:45AM | Updated Date: Aug 16 2018 9:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर धमाकेदार बयान दिया है। उन्हें इस बार तमिलनाडु की प्रमुख पार्टी डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन और पार्टी से निष्कासित उनके भाई अलगिरी को लेकर बोला है। एम करुणानिधि के निधन के बाद अब डीएमके पर वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को कहा कि स्टालिन भी कोई देवता नहीं है। साधु संत नहीं है। लेकिन संगठन (डीएमके) में उसकी बहुत पकड़ है।
 
उन्होंने सारा जीवन अभी तक संगठन बनाने में दी। पिता जी के साथ सभी मीटिंग वही आयोजित करते थे। पार्टी उनके साथ ही रहेगी। सुब्रमण्यम स्वामी ने आगे कहा कि बेटों में ईष्या होती है। एक अच्छा कर रहा है, दूसरे को जलन हो जाती है। अलगिरी (एमके अलगिरी) जैसा है वैसा कोई राजनीति व्यक्ति नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अलगिरी तो दलाल है। जमीन हड़पना, धमकाना, मर्डर करना यही उसका काम है।करुणानिधि के निधन के बाद परिवार में कलह साफ नजर आ रही है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »