20 Apr 2024, 11:46:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लाल किले से PM का ऐलान - 25 सितंबर से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2018 10:29AM | Updated Date: Aug 15 2018 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश को आजाद हुए आज 71 साल पूरे हो गए हैं। पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली छावनी में तब्दील कर दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस कार्यकाल का लाल किले से आखिरी भाषण दिया। पीएम मोदी सुबह 7.10 पर राजघाट पहुंचे। उसके बाद वह 7.18 पर लाल किला पहुंचे। 7.30 बजे उन्होंने ध्वजारोहण किया। 
 
इसके बाद पीएम का भाषण शुरू हुआ। पीएम मोदी ने लाल किले से करीब 1 घंटे 20 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने कर से लेकर शौचालय तक, अंतरिक्ष से लेकर कृषि तक, लगभग सभी विषयों पर बात की है। उन्होंने घोषणा की कि 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल की जयंती पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साल 2022 में और संभव हुआ तो उससे पहले ही भारत अंतरिक्ष में तिरंगा लेकर जा रहा है। देश का कोई भी बेटा-बेटी अंतरिक्ष जा सकेगा। उन्होंने घोषणा की शॉर्ट सर्विस में कमीशन वाली महिला अधिकारियों को उनके पुरुष समकक्षों जैसे स्थायी कमीशन का अवसर मिलेगा।
 
पीएम ने कहा कि इस योजना का लाभ बिना किसी रूकावट के और पूरी पारदर्शिता के साथ हर गरीब तक पहुंचाने के लिए प्रौद्योगिकी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए योजना को लागू करने में इस्तेमाल होने वाली प्रौद्योगिकी का आज से अगले 6 सप्ताह तक परीक्षण किया जायेगा। इस योजना के तहत देश भर के 10 करोड़ परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जायेगा। इस तरह सरकार 50 करोड लोगों को गरीबी के मकडजाल से स्वतंत्र कराकर उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देगी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »