25 Apr 2024, 02:09:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्र ने दी केरल के लिए 100 करोड़ रुपए की तत्‍काल मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 9:56AM | Updated Date: Aug 13 2018 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केरल में रविवार को एक बार तेज बारिश शुरू हो गई। इस वजह से बाढ़ व भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान प्रभावित हुआ है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के बाढ़ प्रभावित दो जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। राजनाथ सिंह ने माना है कि केरल में हालात काफी खतरनाक हैं।
 
उन्होंने केंद्र की तरफ से तत्काल 100 करोड़ रुपये की मदद का भी ऐलान किया है। उन्होंने अभूतपूर्व बाढ़ के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र की ओर से राज्य को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। राजनाथ सिंह ने कहा है कि एसडीआरएफ को केंद्र की तरफ से मिलने वाली सहायता में 80.25 करोड़ रुपये की पहली किस्त पिछले महीने ही जारी कर दी गई थी।
 
उधर, केरल में थोड़ी राहत के बाद कई हिस्सों में रविवार सुबह से एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। इससे राहत कार्य प्रभावित हुए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि इदुक्की और इदमलयार जलाशयों में जलस्तर कम होने से कुछ राहत मिली है। अधिकारियों का कहना है कि निचले इलाके में रहने वाले लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि शनिवार से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »