29 Mar 2024, 06:07:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज बाढ़ प्रभावित केरल का हवाई दौरा करेंगे राजनाथ सिंह, हुए रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2018 12:36PM | Updated Date: Aug 12 2018 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज बाढ़ प्रभावित केरल का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लेंगे। गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सिंह के साथ पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी होंगे। वे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। 
 
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने का कहना है कि केरल, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत 16 राज्यों में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। मछुआरों को मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है। एनडीएमए ने एक बयान में कहा कि बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के आसार है। भारतीय मौसम विभाग के एक बुलेटिन के हवाले से एनडीएमए ने बताया कि उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में कल और सोमवार को भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »