29 Mar 2024, 20:05:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लिंचिग मुद्दे पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्‍पी, विपक्ष को दी राजनीति न करने की नसीहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2018 11:41AM | Updated Date: Aug 12 2018 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में बढ़ रही मॉब लिंचिग जैसी घटनाओं पर प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि ऐसी घटनाएं अपराध है। उन्होंने और उनकी पार्टी (बीजेपी) ने कई मौकों पर स्पष्ट शब्दों में ऐसी घटनाओं और ऐसी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। 
मोदी ने एक एक अखबार को दिए ईमेल इंटरव्यू में कहा कि मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को महज आंकड़ों तक सीमित रख कर राजनीति करना एक मजाक होगा। एक होकर इस तरह की घटनाओं का विरोध करने के बजाय अपराध और हिंसा जैसी घटनाओं का राजनीतिक फायदा उठाना एक विकृत मानसिकता का परिचायक है।
 
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि महिलाओं की मर्यादा की रक्षा करना सरकार, समाज, परिवार सभी की जिम्मेदारी है। सरकार के स्तर पर हमने महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं जिसमें कुछ अपराधों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »