20 Apr 2024, 13:47:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोलकाता रैली में अमित शाह ने कहा- हम घुसपैठियों को भगाएंगे, शरणर्थियों को नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2018 2:37PM | Updated Date: Aug 11 2018 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कोलकाता में रैली के दौरान राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रस पार्टी की मुखिया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी रैली में कई रोड़े अटकाए गए। हमारी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ममता राज में लगातार घुसपैठ जारी है। ऐसे में अगर घुसपैठ को रोका नहीं गया तो पश्चिम बंगाल सही सलामत नहीं रहेगा। इसके लिए सबसे उपयुक्त चीज है एनआरसी जिसे पश्चिम बंगाल में लाना होगा।अमित शाह ने कहा कि बंगाल के सपूत ने पार्टी शुरू की। बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज के दिन खुदी राम बोस शहीद हुए थे। 

उधर, वेस्ट मिदनापुर में बीजेपी समर्थकों के को अमित शाह की रैली में ले जाने के लिए नया बसात इलाके में खड़ी गाड़ी में अज्ञा हमलावारों ने शुक्रवार की शाम को तोड़फोड़ की। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने चंद्रकोना थाने में केस दर्ज कर लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »