20 Apr 2024, 02:06:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्यसभा में पीएम मोदी की टिप्पणी को सभापति ने कार्यवाही से हटाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2018 9:57AM | Updated Date: Aug 11 2018 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने उच्च सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल की एक टिप्पणी को 'आपत्तिजनक पाए जाने पर आज सदन की कार्यवाही से निकाल दिया। जदयू के सदस्य हरिवंश को कल उपसभापति चुने जाने के बाद उन्हें बधाई देते समय मोदी के बधाई संदेश में की गई एक टिप्पणी को नायडू ने आज कार्यवाही से हटाने का फैसला किया।
 
राज्यसभा सचिवालय के अनुसार, उपसभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बी के हरिप्रसाद के बारे में की गयी टिप्पणी को आपत्तिजनक बताने वाली एक शिकायत पर सभापति ने यह फैसला किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले द्वारा भी हरिप्रसाद के बारे में की गयी एक टिप्पणी को नायडू ने सदन की कार्यवाही से हटा दिया। कल सदन में कल एक सदस्य द्वारा यह मुद्दा उठाये जाने पर नायडू ने इस पर संज्ञान लेने की बात कही थी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »