24 Apr 2024, 12:55:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हाईवे पर लड़ रहे थे दो 'पति', तीसरे आदमी के साथ चली गई महिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2018 10:28AM | Updated Date: Aug 8 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बेंगलुरु की सड़क पर एक बाइक सवार ने जो देखा वो उसके लिए किसी फिल्म से कम नहीं था। शनिवार को बेंगलुरु-नेलामंगला हाईवे पर दो लोग आपस में एक महिला के लिए लड़ रहे थे। उस वक्त वह महिला भी वहां पर मौजूद थी, लेकिन पिक्चर यहीं खत्म नहीं होती है। घटना का क्लाइमेक्स और भी फिल्मी है।
 
पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं महिला का कहना है कि उसने दोनों में से किसी से भी शादी नहीं की है। बल्कि उसने किसी तीसरे व्यक्ति से शादी की है। महिला अपने तीसरे दोस्त के साथ वहां से चली जाती है। वहां मौजूद एक युवक ने इस पुरी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। ये पूरा ड्रामा शनिवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ। दोनों युवकों के बीच शुरू हुए इस तमाशे के कारण बेंगलुरु हाईवे पर जाम लग गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »