18 Apr 2024, 18:18:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम(द्रमुक) सुप्रीमो एवं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि देश ने एक महानतम सपूत खो दिया है। करूणानिधि का मंगलवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। गांधी ने आज एक ट्वीट कर कहा कि तमिल लोगों के प्रिय, कलैगनार तमिल राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे। वह एक प्रभावशाली व्यक्ति की तरह छह दशक में राजनीति में छाये रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से राष्ट्र ने एक महान सपूत खो दिया है। गांधी ने कहा, ' मेरी संवेदनायें उनके परिजनों और उन करोड़ों भारतीयों के साथ है जो आज रात शोक में डूबे रहेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »