29 Mar 2024, 07:37:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चोकसी की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली-पुलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2018 9:52AM | Updated Date: Aug 6 2018 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई  पुलिस ने  कहा कि उसने  कारोबारी मेहुल चोकसी को गत वर्ष बेदाग रिपोर्ट दी क्योंकि उसके खिलाफ कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली थी। पुलिस ने कहा कि उसने चोकसी को पुलिस सत्यापन रिपोर्ट (पीवीआर) जारी होने के मामले में जांच का आदेश दे दिया है। उसने 2015 में पासपोर्ट प्राप्त किया था।
 
मुंबई पुलिस की ओर से कहा गया कि यहां के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने उसे 2015 में पुलिस सत्यापन जरूरी नहीं दर्जा प्रदान किया था और इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक कथित धोखाधड़ी मामले में अब मुख्य आरोपी चोकसी ने तत्काल श्रेणी में पासपोर्ट हासिल किया था। मुम्बई पुलिस ने कहा कि इस दर्जे के चलते मुम्बई पुलिस की ओर से नो पीवीआर जारी हुआ।
 
उसने कहा कि इस मामले में अब जांच का आदेश दे दिया गया है।विज्ञप्ति में गत वर्ष पुलिस की बेदाग रिपोर्ट जारी होने के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए कहा गया है कि चोकसी ने   आरपीओ में पुलिस क्लीयरेंस रिपोर्ट (पीसीसी) लिए आवेदन किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »