25 Apr 2024, 09:13:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने की कार्य समिति में राफेल सौदे पर एंटनी की तारीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2018 7:10PM | Updated Date: Aug 4 2018 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति की शनिवार को यहां हुई बैठक में राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी की प्रस्तुति की सरहाना की। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया "कांग्रेस कार्य समिति की आज की बैठक के मुख्य वदुओं में राफेल डकैती में देश की जनता के 130 करोड़ रुपए लूटने तथा 45000 करोड़ रुपए के कर्जदार मित्र को देने के लिए श्री एंटनी की जोरदार प्रस्तुति है।

उन्होंने कहा कि बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात, भ्रष्टाचार तथा युवाओं को नौकरी देने में सरकार की विफलता और कांग्रेस द्वारा इसका फायदा उठाने जैसे कई वदुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने बैठक में शामिल होने वाले सभी नेताओं को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि पिछले माह पुनर्गठित कांग्रेस कार्य समिति की दूसरी बैठक आज यहां पार्टी मुख्यालय में हुई

जिसमें राष्ट्रीय नागरिक राजिस्टर (एनआरसी) का असम समझौते के आलोक में क्रियान्वयन, राफेल सौदे तथा बैंकों में हुए घोटाले के साथ ही अर्थव्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, बेरोजगारी और किसानों की समस्या पर व्यापक विचार विमर्श हुआ और इन मुद्दों पर देशव्यापी जन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।   

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »