24 Apr 2024, 15:16:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकी निशाने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2018 10:12AM | Updated Date: Aug 4 2018 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमला करने की साजिश रची जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग ने दिल्ली और यूपी पुलिस को अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमला हो सकता है।
 
मध्य प्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग की ओर से दिल्ली और यूपी पुलिस को भेजे गए अलर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर यह आतंकी हमला यूपी के अलावा दिल्ली में भी हो सकता है।मीडिया सूत्रों के मुताबिक अलर्ट में कहा गया है कि सीएम योगी के दिल्ली प्रवास के वक्त भी उन पर हमला किया जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए।
 
अलर्ट के मुताबिक यूपी और एनसीआर में बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रची जा रही है। सुरक्षा अलर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली प्रवास के दौरान भी चाकचौबंद करने को कहा गया है।अलर्ट में बताया गया है सीएम योगी जब दिल्ली में रहते हैं तब भी उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की जरूरत है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »