20 Apr 2024, 01:55:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर में सिर्फ 250 आतंकी बचे, पहले हजारों थी इनकी संख्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2018 10:00AM | Updated Date: Aug 3 2018 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत की ओर से आतंकवाद के खिलाफ उठाए जाने वाले सख्त कदमों पर अमेरिका के प्रमुख अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि भारतीय सेना ने कश्मीर में आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। यहां आतंकी संगठनों में कमी आई है। ऐसा भी कहा जा कहा है कि भारत द्वारा बनाए गए दबाव के चलते पाकिस्तान ने अब आतंकियों को पहले जैसी मदद देना बंद कर दिया है।
 
कश्मीर में अब आतंकियों की संख्या घटकर 250 ही रह गई है जो कि 20 साल पहले 1000 से ज्यादा थी। भारतीय सुरक्षाबलों के बदौलत कश्मीर में आतंकी ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाते। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कश्मीर वॉर गेट्स स्मालर, डर्टियर एंड मोर इंटिमेट शीर्षक से दिए एनालिसिस में लिखा, पाकिस्तान में हुए राजनीतिक बदलाव का प्रभाव कश्मीर पर जरूर पड़ेगा। यहां लड़ाई छोटी जरूर होगी, लेकिन खून-खराबा बढ़ने की आशंका भी रहेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »