29 Mar 2024, 13:37:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जब सदन में हंगामा होता है तब सांसद अपनी बात रख नहीं पाते : पीएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2018 10:07AM | Updated Date: Aug 2 2018 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से सांसदों को सम्मानित किया। नजमा हेप्तुला को 2013 की सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला। जबकि वर्ष 2015 के लिए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पुरस्कृत किया गया। 
 
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित सांसदों को बधाई दी।इस मौके पर पीएम ने सेंट्रल हॉल में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हए कहा कि सांसदों के लिए महत्वपूर्ण यह है कि गरीब, दुखी और पीड़ित लोगों की आवाज उठाए। जब सदन में हल्ला और हंगामा होता है तब सांसद अपनी बात रख नहीं पाते हैं। इससे पूरे देश को क्षति होती है।
 
उन्होंने कहा, सांसदों का कर्तव्य आम लोगों की समस्याओं को उठा कर उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार पर जोर डालने का होता है। पीएम मोदी ने कहा, संसद सरकार पर बहस करने और यहां तक कि आलोचना करने का एक मंच है। संसद में बोले जाने वाले शब्द रिकॉर्ड होते हैं और वे इतिहास की किताबों का हिस्सा होंगे। इसलिए संसद के कार्य प्रभावी ढंग से करना महत्वपूर्ण है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »