19 Apr 2024, 20:05:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोलकाता में रैली करेंगे, चाहे सरकार गिरफ्तार कर ले : शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2018 9:56AM | Updated Date: Aug 2 2018 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोलकाता में 11 अगस्त को होने वाली भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली को लेकर सियासत तेज हो गई। शाह ने बुधवार को कहा- ''प्रशासन से अनुमति मिले या न मिले, मैं कलकत्ता जरूर जाऊंगा। राज्य सरकार चाहे तो मुझे गिरफ्तार भी कर सकती है।'' उधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जवाब दिया, ''उन्हें (अमित शाह) 365 दिन बंगाल में आने दो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। बंगाल सभी का स्वागत करता है।'' इस बीच, कोलकाता पुलिस ने अमित शाह को रैली करने की इजाजत दे दी।
 
ममता ने एक दिन पहले कहा था कि असम के सिटीजन रजिस्टर के कारण गृह युद्ध जैसी स्थिति बनेगी। उनके इस बयान का भाजपा ने विरोध किया था। इस पर ममता ने कहा, मैं भाजपा की नौकर नहीं, जो उनके हर बयान का जवाब दूं। मैंने गृह युद्ध की बात नहीं कही थी। मेरी चिंता उन 40 लाख लोगों के प्रति है, जिन्हें असम के सिटीजन रजिस्टर के फाइनल ड्राफ्ट में जगह नहीं दी गई। भाजपा को राजनीतिक चिंता सता रही है। उसे पता चल गया है कि वह 2019 में सत्ता में नहीं आएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »