19 Apr 2024, 13:00:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चाय में अफीम मिलाकर देता था बाबा, 120 महिलाओं से रेप का है आरोपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2018 9:34AM | Updated Date: Jul 28 2018 9:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फतेहाबाद पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बाबा महिलाओं और युवतियों को चाय में अफीम मिलाकर देता था। इसके बाद उनके साथ रेप करता और इसका वीडियो बनाता। जिसकी मदद से वह उन्हें बाद में ब्लैकमेल करता था।आरोपी बाबा ने इस बात का खुलासा पुलिस हिरास्त में किया है।
 
आरोपी बाबा को टोहना कोर्ट ने 5 दिनों की न्यायिक हिरास्त में भेज दिया था। जहां बाबा ने पुलिस को ये जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बाबा अफीम खाने का आदी है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अफीम नजदीक के एक श्मशान घाट में छिपाकर रखता था। वहीं कुछ अफीम वह अपने पास रखता था। जब कोई महिला या युवती अपनी कोई समस्या लेकर उसके पास आती तो वह चाय में अफीम मिलाकर उसे देता। 
 
अफीम वाली चाय पीने के बाद महिला या युवती नशे में हो जाती और इसका ही फायदा उठाकर बाबा उनके साथ रेप करता। वहीं पुलिस को ये भी पता चला है कि आरोपी बाबा के पास एक पिस्तौल भी है, जो उसने श्मशान में ही छिपाकर रखी थी। पिस्तौल का लाइसेंस पंजाब का है।
 
गौरतबल है कि पिछले हफ्ते हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद से इस तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबा के ठिकाने से महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी बाबा की पहचान अमरपुरी उर्फ बिल्लु के रूप में हुई थी। पुलिक ने छापेमारी में बाबा के ठिकाने से 120 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »