25 Apr 2024, 10:38:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एनडीए ने कांग्रेस सरकार से 9% कम दाम में सौदा किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 9:46AM | Updated Date: Jul 25 2018 9:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने राफेल डील की कीमतों के बारे में गलत जानकारी देने वाले कांग्रेस के आरोपों को नकार दिया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 2011 में कांग्रेस के शासन में हुई डील में एक राफेल जेट की कीमत 813 करोड़ रुपए रखी गई थी। 2016 में हमारी सरकार के दौरान हुए समझौते में इसकी कीमत 739 करोड़ रुपए तय हुई। जो यूपीए सरकार की कुल कीमत से 9%  कम है। हर विमान पर 67 करोड़ रुपए की बचत होगी। 
 
रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को ट्विटर पर कहा,  एके एंटनी 8 साल तक देश के रक्षामंत्री थे, वे देश के रक्षा क्षेत्रों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को समझते हैं। लेकिन जब एक पार्टी किसी परिवार के इर्द गिर्द हो जाती है, तो सभी नेताओं को भीड़ की तरह ही बोलना पड़ता है। 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार से ग्रस्त थी। आज जब हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं।
 
देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बन रही है। राहुल ने राफेल डील के बारे में लोकसभा में झूठ बोला। फ्रांस के राष्ट्रपति से बातचीत को लेकर बोले गए झूठ ने तो मनमोहन सिंह और आनंद शर्मा को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। राहुल को देश की संवेदनशील मुद्दों की कितनी समझ हैं? जनता ये समझ गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »