25 Apr 2024, 18:22:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने कहा- ये मोदी का क्रूर भारत, बीजेपी का जवाब- आप नफरत के सौदागर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2018 9:47AM | Updated Date: Jul 24 2018 9:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अलवर की मॉब लिंचिंग घटना को राहुल गांधी ने मोदी का क्रूर भारत करार दिया। उन्होंने सोमवार को ट्वीट में कहा- अलवर में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर घायल किए गए अकबर उर्फ रकबर खान को छह किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने में पुलिसकर्मियों ने तीन घंटे लगा दिए। ऐसा क्यों क्या वे टीब्रेक के लिए रुके यह मोदी का क्रूर भारत है, जहां इंसानियत की जगह नफरत ने ले ली। लोगों को कुचला जा रहा है और मरने के लिए छोड़ा जा रहा है।" भाजपा ने राहुल से कहा कि आप नफरत के सौदागर हैं। हर घटना पर राजनीति करना बंद करें।  
 
अलवर के पास रामगढ़ के गांव ललावंडी में शुक्रवार रात अकबर उर्फ रकबर मेव (28) को पीट-पीटकर कर मार दिया गया था। अकबर अपने साथी असलम के साथ गाय लेकर पैदल हरियाणा जा रहा था। खेतों में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। असलम तो बचकर भाग निकला, लेकिन भीड़ ने अकबर की लाठी-डंडों से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर ललावंडी के धर्मेन्द्र यादव और परमजीत को गिरफ्तार किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- बस बहुत हो चुका
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी, किसी भी अपराध पर खुशी मनाना बंद करें, सरकार पहले ही कड़ी कार्रवाई करने की बात कह चुकी है। आप (राहुल) हर मुद्दे पर समाज को बांटकर वोट बैंक की राजनीति शुरू कर देते हैं और घड़ियाली आंसू बहाते हैं। बस बहुत हो चुका। भाजपा ने एक कविता ट्वीट की- "70 साल प्यार का नाटक, बन्द करो ये झूठ का फाटक। गले लगाना आंख मारना, कैसे ये सब कर पाते हो। जब जब देश बदलना चाहे, तब तुम उसको भटकाते हो।
 
ये देश है मेरा, फिल्म नहीं है, तुमको इसका इल्म नहीं है। 70 साल प्यार का नाटक, बन्द करो ये झूठ का फाटक। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि भारत दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश बन गया है। इसके लिए हमें शर्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें गाय माता की सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन यह हिंदुत्व नहीं है। गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, 'केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सख्त निर्देश दे दिए हैं। मॉब लिंचिंग के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में ढील नहीं दी जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »