29 Mar 2024, 19:21:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 6:05PM | Updated Date: Jul 23 2018 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों -रवांडा, युगांडा एवं दक्षिण अफ्रीका की पांच दिन की यात्रा पर आज रवांडा की राजधानी किगाली के लिए रवाना हो गए। यात्रा के दौरान वह दक्षिण अफ्रीका में होने वाली ब्रिक्स शिखर बैठक के साथ ब्रिक्स-दक्षिण अफ्रीकी देशों के संघ और ब्रिक्स-वैश्विक दक्षिण बैठकों में भाग लेंगे। मोदी रवांडा जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। इस यात्रा को भारत एवं अफ्रीका महाद्वीप के बीच संबंधों को मजÞबूत बनाने के लिए अहम माना जा रहा है।

मोदी के साथ एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी जा रहा है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान बैठक से इतर श्री मोदी की दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनंपिग एवं रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन सहित विभिन्न नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें होंगी। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री इससे पहले अफ्रीका के छह देशों की यात्रा कर चुके हैं जबकि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री स्तर की 23 देशों की यात्राएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में अफ्रीकी देशों के साथ सुरक्षा एवं रक्षा संबंध भी मजÞबूत बनाये जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार श्री मोदी के रवांडा पहुंचने पर किगाली हवाई अड्डे पर रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे स्वयं श्री मोदी की अगवानी करेंगे। हवाई अड्डे पर ही श्री मोदी का रस्मी स्वागत किया जाएगा। इसके तुरंत बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में सहयोग सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। तत्पश्चात श्री मोदी श्री कगामे द्वारा उनके सम्मान में राजकीय भोज में शामिल होंगे। रात में वह प्रवासी भारतीय समुदाय के एक स्वागत समारोह में भी शिरकत करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि भारत एवं रवांडा के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी स्थापित होने के बाद श्री मोदी की यात्रा दोनों देश और करीब आएंगे। उन्होंने बताया कि श्री मोदी रवांडा में सामाजिक सुरक्षा की योजना के शुभारंंभ के मौके पर कल एक कार्यक्रम में श्री कगामे के साथ शिरकत करेंगे जिसमें देश के साढ़े तीन लाख लोगों का एक एक गाय देने की योजना है।

लाभार्थी उस गाय से बछिया पैदा होने के बाद बछिया को पड़ोसी को देगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार दो सौ गायें देकर इसमें सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि श्री मोदी 24 जुलाई को युगांडा पहुंचेंगे जहां उनकी भेंट राष्ट्रपति योवेरी मूूसेवेनी से होगी। श्री मोदी युगांडा की संसद को भी संबोधित करेंगे जिसका भारत एवं अन्य अफ्रीकी देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। श्री मोदी युगांडा में रहने वाले करीब 30 हजार प्रवासी भारतीयों के एक समूह को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री मोदी 25 तारीख को दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे। जहां वह ब्रिक्स शिखर बैठक में भाग लेंगे। वह ब्रिक्स दक्षिण अफ्रीकी देशों के संघ तथा ब्रिक्स वैश्विक दक्षिण देशों के समूह की बैठकों में भी शामिल होंगे। वह 27 जुलाई को स्वदेश लौटेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »