20 Apr 2024, 05:18:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब आॅनलाइन भी पढ़ सकेंगे एनसीईआरटी की किताबें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2018 10:26AM | Updated Date: Jul 23 2018 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एनसीईआरटी के छात्र अब अपनी पाठ्य पुस्तकों को आॅनलाइन भी पढ़ सकेंगे। इसके लिए एनसीईआरटी यानी राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान ने अपनी पाठ्य पुस्तकों में क्यूआर कोड के इस्तेमाल की प्रक्रिया आरंभ की है। इस कदम से छात्रों को पाठ्य पुस्तक के अध्यायों की अतिरिक्त सामग्री लैपटॉप या डिजिटल बोर्ड पर पढ़ने में मदद मिलेगी। क्यूआर यानी क्विक रिस्पांस कोड मशीन से पठनीय काले और सफेद चौकोर से बना विशेष प्रकार का कोड होता है। स्मार्टफोन के कैमरे द्वारा इसमें स्टोर की गयी वेब लिंक या अन्य सूचना को पढ़ा जा सकता है।
 
2019 से व्यवस्था
एनसीईआरटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ई सामग्री, नक्शे, पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन, एनीमेशन और वीडियो सहित संबंधित सहयोगी पाठ्य सामग्री के पहचान की प्रक्रिया हम शुरू कर चुके हैं।  कक्षा एक से 12 तक की सभी पाठ्य पुस्तकों की सामग्री को क्यूआर कोड से लिंक किया जाएगा। यह इन किताबों पर छपा होगा। 2019 के शैक्षणिक सत्र से इस कोड को लागू करने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »