26 Apr 2024, 00:21:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सैटलाइट बनाने में निजीकरण का विरोध, वैज्ञानिक पर की कार्रवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2018 9:52AM | Updated Date: Jul 22 2018 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। इंडियन स्पेस रिसर्च आॅर्गनाइजेशन (इसरो) ने 27 सैटलाइट बनाने के लिए दो प्राइवेट और एक सरकारी कंपनी के साथ किए गए करार के एक दिन बाद अहमदाबाद बेस्ड स्पेस ऐप्लिकेशन सेंटर के डायरेक्टर तपन मिश्रा को हटा दिया है। इसरो चीफ के सिवान द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, 'उन्हें (तपन मिश्रा को) 19 जुलाई की दोपहर से सभी अन्य जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है। उन्हें तत्काल प्रभाव से बेंगलुरु स्थित इसरो हेडक्वॉर्टर भेजा जाता है।'
 
मिश्रा को नई नियुक्ति 'सीनियर अडवाइजर' के तौर पर मिली है और वह सीधे इसरो चेयरमैन को रिपोर्ट करेंगे। वहीं एसएसी के असोसिएट डायरेक्टर दीपक कुमार दास को अहमदाबाद केन्द्र का डायरेक्टर बनाया गया है। आपको बता दें कि भारत और पड़ोसी देशों पर अंधेरे और बादल घिरे होने के बावजूद नजर रखने वाले रीसैट-1 सहित कई सैटलाइट्स बनाने में मिश्रा का अहम योगदान रहा है।
 
हमारे सहयोगी समाचार पत्र टाइम्स आॅफ इंडिया से बात करते हुए मिश्रा ने कहा, 'मैंने 34 साल इसरो की सेवा की है। मेरे लिए इसरो से पहले कुछ भी नहीं है। मैं आज जो कुछ भी हूं, इसरो की वजह से हूं। मैं इसरो की छवि से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करूंगा।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »