28 Mar 2024, 18:23:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नए पार्टी हेडक्वार्टर के लिए कांग्रेस के पास पैसा नही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 10:36AM | Updated Date: Jul 20 2018 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस का कार्यालय 24 अकबर रोड से हटाने की खबरों के बीच पार्टी नए कार्यालय की जद्दोजहद में लग गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के पास नए कार्यालय के लिए पैसे नहीं है और इसके लिए वह अब क्राउड फंडिंग करने के बारे में सोच रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस राउज एवेन्यू में एक हाईटेक आॅफिस बनाने की योजना बना रही है। लेकिन, इसके लिए पार्टी के पास पर्याप्त पैसे नहीं है। इसी पैसे की व्यवस्था के लिए वह एक आॅनलाइन कैंपेन चलाना चाहती है। इसमें वह लोगों से पार्टी हेडक्वार्टर के लिए चंदा मांग सकती है।

राहुल गांधी के करीबी का आइडिया
 
सूत्रों के अनुसार, क्राउड फंडिंग का आइडिया राहुल गांधी के करीबी रहे कनिष्क सिंह से आया है। अपने हेडक्वार्टर प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले पार्टी ने राउरकेला में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए फंडिग की थी। इस हॉस्पिटल का वादा पीएम ने किया था, लेकिन उन्होंने पूरा नहीं किया। पार्टी ने दूसरा एक्सपेरिमेंट ह्वसेव डेमोक्रेसीह्व कैंपेन कर्नाटक में किया था।
 
यहां प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए क्राउड फंडिंग की गई थी। सूत्रों के अनुसार, पार्टी का मानना है कि वह जनता के बीच इस तरही के बीजेपी से अंतर दिखा सकती है।बता दें कि राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर ह्वसूट बूट की सरकारह्व कहते हुए हमला बोला था। इसकी काफी चर्चा हुई थी। एक सूत्र के मुताबिक, पार्टी का मानना है कि जब वह ये कहेगी कि हमारे पास पैसे नहीं है, कृपया हमारी मदद करिए। इससे पार्टी सीधे जनता से जुड़ेगी और एक संदेश जाएगा कि वह भ्रष्टाचारी नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »