23 Apr 2024, 13:46:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिमाचल प्रदेश में क्रैश हुआ मिग-21 फाइटर जेट, पायलट लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2018 3:23PM | Updated Date: Jul 19 2018 9:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली उपखंड में फटटा जातियान में भारतीय वायुसेना का मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वायुसेना का ये विमान पंजाब के पठानकोट से आ रहा था।  विमान का पायलट लापता है।
 
विमान क्रैश वाले जगह के लिए स्थानीय प्रशासन रवाना हो गया है। एसपी कांगड़ा ने मामले में हादसे की पुष्टि कर दी है। एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि एयरफोर्स का विमान मिग-21 जवाली के पास क्रैश कर गया है।
 
फिलहाल मौके पर प्रशासन पहुंच गया है और इसकी पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आसमान से विमान गिरते देखा और नीचे गिरते ही इसका मलबा काफी दूर तक फैल गया। 
 
गौरतलब है कि पिछले महीने महाराष्ट्र के नासिक में एक सुखोई फायटर जेट क्रैश हुआ था। इस हादसे में जेट के दोनों ही पायलट सुरक्षित बच निकला था। ये हादसा इतना भयानक था कि एयरक्राफ्ट का मलबा दूर तक बिखर गया था।
 
जानकारी के अनुसार सुखोई एसयू-30 एमकेआई अंडर प्रोडक्शन एयरक्राफ्ट था और टेस्ट फ्लाइट पर था। माना जा रहा है कि यह विमान किसी तकनीकी खामी के चलते क्रैश हुआ था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »