28 Mar 2024, 15:26:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जाति-धर्म की दीवार से ऊपर सबके कल्याण के लिए समर्पित है कांग्रेस : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2018 2:10PM | Updated Date: Jul 17 2018 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के विचार और सिद्धांत को सामने रखते हुए कहा है कि देश में नफरत, घृणा और भय का माहौल खत्म कर जो धर्म, जाति और विश्वास की दीवार से उठकर तथा सबके कल्याण के लिए काम करती है वही कांगेस पार्टी है।
 
राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया  - मैं पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ हूं। शोषित, उपेक्षित तथा सताए हुए लोगों के साथ। मेरे लिए उनका धर्म, जाति या विश्वास ज्यादा महत्व नहीं रखते। पीड़ितों का दुख दूर कर मैं उन्हें गले लगाती हूं। मैं घृणा और भय को मिटाती हूं। मैं सबसे प्यार करती हूं। मैं कांग्रेस हूं।
 
कुछ दिनों पहले एक उर्दू के एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार श्री गांधी ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों से भेंट के दौरान कथित रूप से कहा था कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। इस पर भाजपा ने उन पर राजनीतिक निशाना साधते हुए कई सवाल किये थे। भाजपा गत तीन चार दिनों से कांग्रेस पर इसी मामले को लेकर लगातार हमले कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »