29 Mar 2024, 21:21:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्विटर फॉलोअर्स के मामले में मोदी से आगे ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 11:12AM | Updated Date: Jul 11 2018 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। डोनाल्ड ट्रम्प ट्विटर पर 5.33 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। उनके नरेंद्र मोदी से 99 लाख और पोप फ्रांसिस से 2.55 करोड़ ज्यादा फॉलोअर्स हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रम्प के फॉलोअर्स दोगुना हो गए हैं। यह जानकारी एक अध्ययन में सामने आई है। पिछले 12 महीनों में ट्रम्प ने अपने फॉलोअर्स के साथ 26.45 करोड़ संवाद किए।
 
इस मामले में मोदी दूसरे और पोप फ्रांसिस तीसरे नंबर पर हैं। ट्रम्प के मुकाबले मोदी अपने फॉलोअर्स से 20% ही संवाद कर पाते हैं। पोप फ्रांसिस की अपेक्षा ट्रम्प अपने फॉलोअर्स से 12 गुना ज्यादा संवाद करते हैं। सबसे कम ट्वीट करने के मामले में सऊदी अरब के किंग सलमान पहले नंबर पर हैं। उन्होंने मई 2017 से मई 2018 के दौरान सिर्फ 11 ट्वीट किए। हालांकि, उनके एक ट्वीट पर औसतन 1 लाख 54 हजार 294 रिट्वीट हुए। वहीं, ट्रम्प के एक ट्वीट पर औसतन 20 हजार 319 रिट्वीट हुए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »